शहीद ए आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर प्रदेश युवा व्यापार मंडल ने बच्चों में बांटी मिठाइयां

नोएडा।  प्रदेश युवा व्यापार मंडल नोएडा द्वारा आज शहीद ए आजम भगत सिंह का जन्म दिवस शहर में धूमधाम से मनाया गया|। सबसे पहले सुबह भगत सिंह को याद करते हुए गोकुल विद्यापीठ सेक्टर 70 नोएडा में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों द्वारा  स्कूल के छोटे बच्चों के साथ मिलकर जन्मदिन मनाया। छोटे बच्चों में स्टेशनरी मिठाई  फ्रूट वितरित कर शहीद भगत सिंह का जन्मदिन मनाया उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने गोकुल विद्यापीठ में अपने संबोधन में  कहा भगत सिंह देश के उन स्वतंत्रता सेनानियों में से एक है जिन्होंने हंसते-हंसते अपने  देश के लिए प्राणों की कुर्बानी दे दी अंग्रेजों के घुटने टिका दिए और देश छोड़ने पर मजबूर कर दिया, जिनसे प्रेरणा लेकर हजारों हजारों युवाओं ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।



|उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल  ने उत्तर प्रदेश सरकार से अनुरोध किया की सेक्टर 49 के ग्रीन वाली चौक की जगह भगत सिंह चौक का नाम दिया जाए जिस से आने वाली पीढ़ियां इन शहीदों को याद  करती रहे। छोटे-छोटे बच्चों ने देशभक्ति नारे लगाकर शहीदों को याद किया। उसके बाद दूसरा कार्यक्रम प्रदेश कार्यालय में आयोजित किया गया।उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय सेक्टर 48 में पूरे   ऑफिस को भव्य तरीके से सजाया गया। शाम 3:30 सबसे पहले भगत सिंह की फोटो पर  माला व फूल चढ़ा कर सभी पदाधिकारियों ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने भगत सिंह को तिलक कर  उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी उसके बाद प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों ने केक काटकर भगत सिंह को याद किया। देशभक्ति गीतों से पूरा ऑफिस गूंज उठा।


उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने कहा हजारों लाखों सदियां बीत जाती हैं जब इस तरह का वीर महावीर  धरती पर जन्म लेता है। उन्होंने कहा कि भगत सिंह ने ऐसी लो जगाई जिससे पूरा हिंदुस्तान जगमगा उठा और अंग्रेजों के गुलामी से छुटकारा मिल सका।


  जिला अध्यक्ष लघु अग्रवाल ने कहा हम सत सत नमन करते हैं ऐसे वीरों को जिन्होंने अपने प्राणों की परवाह ना करते हुए देश के लिए अपने प्राण निछावर कर दिए| आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन चेयरमैन नवनीत गुप्ता , जिला अध्यक्ष लघु अग्रवाल ,नगर अध्यक्ष दीपक गोयल, प्रदेश महामंत्री प्रवीण  गर्ग , शोभा शुक्ला सुरेंद्र गोयल ,दीपक कुमार, राजू चौधरी, गौरव कुमार शहाबुद्दीन विशु कुमार व बरोला के अनेक व्यापारी सम्मिलित हुए।