गांधीजी के 150 वीं जयंती को नोएडा में स्वच्छता को समर्पित किया गया

नोएडा।  आज नोएडा में  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती स्वच्छता को समर्पित किया गया।  इस मौके पर नोएडा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को शहर के 100 स्थानों पर प्लॉग रन का आयोजन किया गया। नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी खुद नोएडा स्टेडियम में आयोजित इस अभियान का हिस्सा बनीं।



नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि प्लॉग रन में शहर के 15 हजार लोगों ने ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराया है। इस अभियान का मकसद है कि लोग फिट रहें और अपने परिसरों और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखें।


उन्होंने बताया कि 11 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर जो अभियान चलाया जा रहा है, उसके माध्यम से अब तक 15 टन प्लास्टिक इकट्ठा किया गया है। आगे भी जो प्लास्टिक जमा होगा, उसे सीमेंट कंपनी को रिसाइकिल के लिए भेजा जाएगा।


सीईओ ने  कहा कि प्लास्टिक पर्यावरण के लिए खतरनाक है। इसलिए उसके दैनिक प्रयोग पर प्रभावी प्रतिबंध लगनी चाहिए और जो भी प्लास्टिक रिसाइकिल होने लायक है, उसे रिसाइकिल के लिए भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब तक शहर की दो सड़कों के निर्माण में प्रयोग के तौर पर प्लास्टिक वेस्ट का इस्तेमाल किया गया है। आगे इसका इस्तेमाल और बढ़ाने के लिए विशेष मशीन मंगाई जा रही है। कोशिश है कि भविष्य में बनने वाली सड़कों में इसका इस्तेमाल किया जाए।


रितु माहेश्वरी नोएडा को साफ-सुथरा बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहीं हैं। कुछ महीनों में ही उन्होंने नोएडा को कायाकल्प करने के लिए जो बीड़ा उठाया था, वह काफी हद तक साकार होता नजर आ रहा है। अब अधिकारी, कर्मचारी पूरी ईमानदारी से भाग-भाग कर काम कर रहे हैं, तो कुछ दवाब के कारण डिम्प्रेशन के भी शिकार हो रहे हैं। 


बहरहाल, नोएडा की तस्वीर बदल रही है। सड़कों के विभिन्न मार्गों पर भारतीय ध्वज के तीन रंगों के प्रतीक खम्भों पर लाईटें रौशनी बिखेर रहे हैं। आज कार्यक्रम के उपरांत शहर के जाने- माने हस्तियों को सम्मानित भी किया गया।



साथ ही शहर के कई संगठनों ने अपने हिसाब से शहर को साफ करने में जुटे रहे और सिंगल प्लास्टिक का उपयोग न करने का जागरुकता अभियान भी चलाया।