रंजन तोमर नेपाल युवा मिशन द्वारा हुए सम्मानित

** नेपाल भारत युवा मिशन द्वारा सम्मानित हुए समाजसेवी रंजन तोमर 


** युवाओं का एक प्रतिनिधिमंडल नॉएडा के रोहिल्लापुर गाँव पहुंचा , पौधरोपण भी किया 


नोएडा। रविवार को यहाँ नॉएडा के सेक्टर 132 स्थित गाँव रोहिल्लापुर में नेपाल भारत युथ मिशन संस्था का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने यहाँ के समाजसेवी रंजन तोमर को सम्मानित किया। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष मधुरेन्द्र जैसवाल , महासचिव अजित कुमार , केंद्रीय सदस्य  सुनील कुमार साह एवं सदस्य सुश्री ज़ोया अधिकारी ने नेपाली टोपी , अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।



इसके साथ ही   नोवरा संस्था के संरक्षक अजीत सिंह तोमर 'बजरंगी' को भी नेपाली टोपी एवं अंगवस्त्र पहनकर सम्मानित किया गया।   गौरतलब है के नेपाल भारत के बीच मैत्री सम्बन्ध बनाने के लिए बनाई गई यह संस्था पिछले कई वर्षों से कार्य कर रही है। 2018 में भारत नेपाल युवा सम्मलेन भी आयोजित किया गया जिसमें दोनों देशों से आये युवाओं और नेताओं ने शिरकत की।  बकौल अध्यक्ष संस्था का मुख्य उद्देश्य भारत और नेपाल के युवाओं में मैत्री और ट्रैक टू  डायलाग लगातार जारी रखना है।


मधुरेन्द्र ने संवाददाताओं को बताया के सं 2020 को नेपाल द्वारा पर्यटन वर्ष घोषित किया है , इसी बाबत उन्होंने नोवरा संस्था को इस दौरान नेपाल आने का न्योता भी दिया जिसे संरक्षक अजीत सिंह तोमर ने तुरंत स्वीकार कर लिया। 



संस्था के संरक्षक अजीत तोमर बजरंगी ने कहा के भारत नेपाल सम्बन्ध हमेशा से मधुर रहे हैं , हम दो भाई देशों की तरह है , जिन्हे आगे बढ़ने के लिए हमेशा एक दूसरे का  देना पड़ेगा।  नोवरा अध्यक्ष श्री रंजन तोमर ने नेपाल भारत यूथ मिशन का आभार जताया और कहा के नोवरा पहले भी अफ्रीकी देशों की संस्था आसी के साथ अंतर्राष्ट्रीय रूप से जुडी है और अब नेपाल के साथ जुड़कर नोवरा और भी ज़्यादा गौरवान्वित हुई है।  



इसके बाद ग्राम रोहिल्लापुर के सरकारी विद्यालय में भारत नेपाल मैत्री सम्बन्ध को और आगे बढ़ाने के लिए एक नीम के पेड़ का रोपण किया गया।  इस दौरान संस्था के सदस्य शांतनु ,अजय चौहान , पुनीत राणा आदि समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।