21,517 के बम्पर वोटों से डालटनगंज सीट से जीते आलोक चौरसिया

चौरसिया के लाल ने किया कमाल, 
डालटनगंज से जीतकर मचाया धमाल
💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐



डालटनगंज सीट से भारतीय जनता पार्टी के आलोक कुमार चौरसिया ने 21,517 वोटों से बम्पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस पार्टी के कृष्णा नंद त्रिपाठी को हार का सामना करना पड़ा है।  पिछली बार इस सीट से झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के टिकट से आलोक कुमार चौरसिया ने जीत दर्ज की थी. हालांकि उन्होंने बाद में झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था।
यह सीट इसलिए चर्चा में था, क्योंकि यहां मतदान के दौरान कांग्रेस उम्मीदवार के एन त्रिपाठी ने पिस्टल लहराई थी। यहां विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 30 नवंबर को वोट डाले गए थे।


बम्पर जीत हासिल करने पर आलोक चौरसिया ने कहा ," मुझ पर पुनः विश्वास करने के लिए आप  क्षेत्रवासियों का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं ।  पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में मैंने बुनियाद रखने का काम किया है और इस कार्यकाल में उसी बुनियाद पर इमारत खड़ी करने का काम करूंगा।   आप सब के आशीर्वाद से एक नए डाल्टनगंज की स्थापना की जाएगी।