एनईए चुनाव में विपिन मल्हन पैनल ने ठोंका ताल, किया कार्यालय का उद्घाटन

नोएडा। आज विपिन कुमार मल्हन ने एनईए 2020-2022 चुनाव के लिए  बी 12 सेक्टर 1 नोएडा में चुनाव कार्यालय का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उनके पैनल के उम्मीदवार सहित समर्थक उपस्थित रहे।



नोएडा के उद्यमी संगठन एनईए का चुनाव देश में सबसे महंगा चुनाव माना जाता है। इस चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी से विपिन मल्हन ने 1500 प्रति नामांकन पत्र के हिसाब से कुल 105 नामांकन 157,500 रुपये में प्राप्त किया है। 3 जनवरी तक नामांकन जारी होंगे । 3-4 जनवरी तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 4 जनवरी को ही नामांकन का प्रकाशन हो जाएगा। 6 जनवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 11 जनवरी को सुबह 9 बजे से दो पहर 3 बजे तक मतदान होगा। फिर तुरंत मतगणना शुरू होगा और फिर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। 


एनईए के कुल 14 पदों पर चुनाव होगा। इसमें अध्यक्ष, महासचिव, 3 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 3 उपाध्यक्ष, 3 सचिव , एक संयुक सचिव, एक कोषाध्यक्ष, एक सह -कोषाध्यक्ष के पद हैं। सेक्टर प्रतिनिधि के तौर पर प्रत्येक सेक्टर से 15 सदस्य के उपर 1 सेक्टर प्रतिनिधि होगा।  पदाधिकारियों के लिए नामांकन राशि 25 हजार तो सेक्टर प्रतिनिधि के लिए 7500 की राशि तय की गई है। एनईए चुनाव में 1250 मतदाता  हैं।


पिछले 2018 के चुनाव में विपिन कुमार मल्हन के पैनल निर्विरोध चुने गए थे। इस बार भी यही क्यास लगाए जा रहे हैं कि विपिन कुमार मल्हन के पैनल फिर वही इतिहास  2020 में दुहराने के लिए तैयार है।