थाना एक्सप्रेस- वे के सेक्टर 28 में माँ- बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पति एकदिन पूर्व ही मेट्रो के आगे कूदकर दी थी जान

नोएडा। थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र मे शुक्रवार शाम को सेक्टर 128 नोएडा के फ्लैट नंबर 701 में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  महिला के पति भी शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी।



गौरतलब है कि मृतका के पति भरत जे ने भी शुक्रवार सुबह को दिल्ली में मैट्रो ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी। भरत जे पुत्र सुब्रमण्यम जे निवासी C-3/3 ऐश्वर्यम फेज वन डीएबीसी मोगो पेयर वेस्ट थाना नोलम्बोर जिला चेन्नई तमिलनाडु जो गोल्डन टिप्स चाय कंपनी गोविन्दपुरी निकट कालका जी मन्दिर नई दिल्ली में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। भरत जे अपनी पत्नी शिवरंजनी उम्र करीब 31 वर्ष, अपनी बच्ची जयश्रीता उम्र करीब 5 वर्ष तथा छोटे भाई कार्तिक जे उम्र करीब 30 वर्ष के साथ जेपी पवेलियन कोर्ट टावर 8 फ्लेट नंबर 701 सेक्टर 128 नोएडा जनपद गौतमबुद्धनगर में रहते थे। भरत जे की पत्नी शिवरंजनी हाउसवाइफ थी। दंपत्ति की बच्ची जयश्रीता प्रोमेथयूस स्कूल सेक्टर 128 में केजी की स्टूडेंट थी।भरत जे का भाई कार्तिक जे साकेत नई दिल्ली में पायलट कोर्स में एडमिशन के लिए कोचिंग लेता है। भरत जे अपनी पत्नी बच्ची सहित सितंबर 2019 में इंडिया शिफ्ट हुए थे। इससे पूर्व भरत जे काठमांडू नेपाल में बिग मार्ट शॉपिंग मॉल में नौकरी करते थे। शुक्रवार को भरत जे पुत्र सुब्रमण्यम जे उम्र करीब 33 वर्ष द्वारा जवाहरलाल नेहरू मेट्रो स्टेशन नई दिल्ली में समय करीब 11:30 बजे मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दिल्ली पुलिस द्वारा मृतक के शव को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया था।


घटना की सूचना मिलने पर मृतक भरत का भाई कार्तिक जे एवं मृतक की पत्नी शिवरंजनी राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली पहुंचे थे। मृतक भरत जे की पत्नी शिवरंजनी ने राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली से लौटने के बाद समय करीब 7:30 बजे जेपी पवेलियन कोर्ट सेक्टर 128 नोएडा में अपनी 5 वर्षीय बच्ची जयश्रीता के साथ छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में मृतक भरत जे के परिवार में तनाव के किसी कारण का पता नहीं चल सका है। थाना एक्सप्रेसवे पुलिस द्वारा मृतक मां-बेटी के शव के पंचायत नामा कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।