आईपीएस सुश्री श्रीपर्णा को मिला अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर (अपराध एवं मुख्यालय) पद


नोएडा। सुश्री श्रीपर्णा गांगुली को अपर पुलिस आयुक्त गौतमनगर नगर  की जिम्मेदारी मिली है।
श्रीपर्णा गांगुली 2006 बैच की पीपीएस अफसर हैं। उन्हें कुछ साल पहले ही उन्हें आईपीएस का दर्जा मिला है। ये फतेहपुर की पहली महिला एसपी रही। इससे पहले वे डीजीपी कार्यालय में पीआरओ थी। उससे पहले वे देवरिया जिले की एसपी रह चुकी हैं। सराहनीय कार्य के लिए इन्हें डीजीपी की ओर सम्मानित भी किया जा चुका है। श्रीपर्णा गांगुली बलिया की कमान संभालने वाली महिला एसपी भी रही हैं।



राष्ट्रीय खेल दिवस पर राष्ट्रपति कोविंद ने आईपीएस अपर्णा  को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार 2016 से सम्मानित किया था। अपर्णा ने 2013 में पर्वतारोहण शुरू किया था। वो दक्षिणी ध्रुव के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर तिरंगा फहराने वाली प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी भी हैं। इन कामयाबियों के चलते वो उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई वीरता पुरस्कार 2015 और उत्तर प्रदेश यश भारती पुरस्कार 2016 की विजेता भी रही हैं।