बच्चों को खेल का सामान देकर नोफा- नोवरा ने मनाया नव वर्ष

**   नोफ़ा - नोवरा ने ग्रामीण बच्चों को खेल का सामान देकर मनाया नव वर्ष 
**    शहर  की समस्याओं और उम्मीदों पर हुई परिचर्चा में कई मुद्दे आये सामने 



नोएडा। शहर  की दो अग्रणी संस्थाओं नोफ़ा (नॉएडा फेडरेशन ऑफ़ अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन ) एवं नोवरा  (नॉएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन ) द्वारा आज ग्राम रोहिल्लापुर के प्राथमिक विद्यालय में सम्मिलित रूप से बच्चों को खेल का सामान दिया गया , इसमें एक क्रिकेट की किट , बास्केटबॉल , बोर्ड गेम्स , बैडमिंटन रैकेट आदि शामिल थे।


इस सामान को नोफ़ा द्वारा विभिन्न अपार्टमेंट्स में मुहिम चलाकर एकत्रित किया गया था।  इस दौरान बच्चों को टॉफियां आदि देकर नव वर्ष की शुभकामनाएं भी दी गई , बच्चों से बात करते हुए नोफ़ा अध्यक्ष राजीवा लोचन सिंह ने कहा के जिस तरह पढाई कर दिमाग को तेज़ किया जा सकता है , उसी प्रकार खेलने से शरीर और ह्रदय मज़बूत होता है।


महासचिव राजेश सहाय ने बच्चों को जीवन के पांच सूत्र दिए जिनमें सच बोलना , माँ बाप का सम्मान करना , उनके पाँव छूना  , देश के लिए जीना आदि मुख्य रहे।  
इसके बाद नोवरा संरक्षक अजीत सिंह तोमर बजरंगी ने नोफ़ा का आभार जताया और बच्चों से कहा के एक स्वस्थ शरीर  में ही स्वस्थ मन निवास करता है ,इसलिए खेल और पढाई दोनों ही आवश्यक हैं।


नोवरा  अध्यक्ष रंजन तोमर ने कहा के हालाँकि  बच्चों के लिए नोवरा पहले से ही एक नोवरा खेल कक्ष बना चुका है , अपितु नोफ़ा के साथ हुए इस सम्मिलित कार्यक्रम से बहुत बड़ा सन्देश पूरे शहर में जायेगा जहाँ बड़ी संस्थाएं सम्मिलित रूप से शहर के लिए बहुत कुछ कर सकती हैं।  चाहे वह समाजसेवा हो या अपने अधिकारों की लड़ाई।  


इसके बाद नोवरा - नोफ़ा संवाद नोवरा उपाध्यक्ष अजय चौहान के निवास स्थान ग्राम नंगली बाजिदपुर में आयोजित किया गया  जहाँ दोनों संस्थाओं की बातचीत में कुछ मुद्दे उठे जिनमें मुख्य रूप से अपने अधिकारों के लिए नोएडा से लगातार लड़ाई और तेज़ की जायेगी।  नोएडा में म्युनिसिपेलिटी अथवा ग्राम पंचायत की मांग का नोफ़ा ने समर्थन किया, इसके आलावा सम्मिलित रूप से कई मुद्दों पर आगे  बढ़ने की बात भी हुई।  इस दौरान नोवरा महासचिव पुनीत राणा , संस्थापक सदस्य कंचन लोहिया, विपिन तोमर आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।