भाजपा नागरिकता कानून को लेकर देश में फैले भ्रम को दूर करेगी : अरुण सिंह

**   20 दिनों तक चलेगा प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से अभियान



नोएडा। भाजपा नागरिकता कानून ( C.C.A ) को लेकर लेकर देश में फैले भ्रम की स्थिति को दूर करेगी। भारतीय जनता पार्टी ने जनजागरण अभियान द्वारा देश में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जनता के बीच यह संदेश देने का काम करेगी कि यह विपक्ष द्वारा सुनियोजित तरीके से फैलाया गया अफवाह है, जिससे किसी भी देशवासियों को डरने की जरूरत नहीं है।
आज एनईए सभागार नोएडा में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री अरुण सिंह ने नागरिकता कानून के संबंध में स्पष्ट किया कि यह कानून जनहित को ध्यान में रखते हुए लोकसभा और विधान विधानसभा में  पास हुआ है, किन्तु विपक्ष ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर जनता में भ्रम की स्थिति पैदा कर दी और सुनियोजित तरीके से अफवाह फैलाया जिससे देश में कई स्थानों पर हिंसात्मक घटना हुई। 
उन्होंने बताया कि नागरिकता कानून को बताने के लिए देश में जनजागरण के लिए 850 जिलों में अभियान चलाया जाएगा। देश के 1 लाख पंचायत में नागरिकता कानून के सच्चाई को जनता के बीच रखा जाएगा ताकि उनमें कोई भ्रम की स्थिति न रहे।
नागरिकता कानून के बारे में जानकारी देने के लिए देश में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 20 दिनों तक केंद्र के मंत्री, सांसद, प्रतिनिधि जनजागरण में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि नागरिकता कानून नागरिकता देने के लिए है, किसी को नागरिकता छीनने के लिए नहीं। इसमें पाकिस्तान, बंगलादेश, अफगानिस्तान के 6 समुदायों को जो वहां से पीड़ित होकर देश में रह रहे हैं, उन्हें नागरिकता देना है। इसे विपक्ष ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC)  व राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर ( NPR) से जोड़कर देश विरोधी हवा देने का काम कर रही है।
अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि प्रियंका वाड्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी देश में हिंसा के खिलाफ कोई निंदा नहीं की। नागरिकता कानून के विरुद्ध देश में जो हिंसा हुई उसमें सपा, बसपा और कांग्रेस की मिलीभगत रही है। इस हिंसा में 263 पुलिस घायल हुए जबकि 57 पुलिस को गोली लगी है।जबकि 647 कारतूस भी मिले हैं। और विपक्षी ने देश में भ्रम पैदा कर भगवा का अपमान किया है।
उन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश में धार्मिक प्रताड़ना, बलात्कार, हत्या का ज़िक्र भी किया। उन्होंने वहां घटती हिंदुओं की आबादी का आंकड़ा भी दिया और कहा कि प्रतिवर्ष 1000 नाबालिक लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन, बलात्कार होते हैं। वहां जजमेंट भी विपरीत होता है, जहां न्याय की गुंजाइश नहीं है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने फेक न्यूज़ का सहारा लेकर अफवाह फैलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी झूठ की फैक्टरी चलाने में लगे हैं। कांग्रेस झूठों की पार्टी है।
इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर के सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा , नोएडा के विधायक पंकज सिंह, नोएडा महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, राकेश शर्मा, विनोद शर्मा, डिम्पल आनंद सहित भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।