भंगेल में विधायक पंकज सिंह बोले: सरकार मिलेगी हर व्यक्ति के द्वार


नोएडा। भंगेल में नागरिक संसोधन बिल की जानकारी देने के कार्यक्रम के तहत नोएडा विधायक पंकज सिंह उपस्थित रहे। इसी दौरान ग्राम वासियों ने गाँव की समस्याओं जैसे सीवर का बन्द होना, नाली का गंदा पानी का गली में भर जाना, नाली के ऊपर जाल का टूटने से दुर्घटना होना आदि से अवगत कराया। पंकज सिंह ने तुरंत समस्या के निस्तारण के लिये भरोसा दिलाया और कहा कि गाँव के लोग ऑथोरिटी में लिखित समस्या दें।
इस अवसर पर शिव नारायण शर्मा, खुशीराम शर्मा, राकेश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, विनोद त्यागी, अमित त्यागी, चन्द्रपाल प्रजापति, इंद्रजीत वर्मा, सूरज वर्मा, देवराज शर्मा, तनमय शंकर, पशुपतिनाथ उपाध्याय, मोहित शर्मा, सत्यप्रकाश त्यागी, मोहित त्यागी, अनुज शर्मा, देवेंद्र, पप्पू शर्मा, रणवीर शर्मा एडवोकेट, अवधेश मिश्रा, रोहताश प्रजापति आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।