मार्कअप फोरम ने प्लास्टिक अपशिष्ट समस्या पर किया सेमिनार का आयोजन

नोएडा। प्लास्टिक अपशिष्ट मुद्दे और इसके आसपास के अवसरों के बारे में समाज में व्यापक जागरूकता पैदा करने के मकसद से आज नोएडा के इंदिरा गांधी कला केंद्र में प्लास्टिक अपशिष्ट पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने दो सत्रों में इस विषय पर अपने-अपने विचार को रखा। 



यह दो ओर से विचारों की संगोष्ठी थी। इसमें नव प्रवर्तन कर्ताओं,  बुद्धिजीविओं, सामाजिक उद्यमियों ने प्लास्टिक कचरे के बारे में बताया। साथ ही अन्य भागीदारों ने प्लास्टिक कचरे से खतरों के बारे में जानकारी दी।


यह सेमिनार इम्पैक्ट टॉक 2020 प्लास्टिक वेस्ट-इकोसिस्टम इम्पैक्ट रेमेडीएशन एंड मैनेजमेंट एक व्यवसाय के अवसर के रूप में या सिर्फ ग्रह के लिए एक बढ़ती आपदा पर एक मंथन का सेमिनार था। सेमिनार पर्यावरण के सामने आने वाले नवीनतम अवसरों और खतरों को सम्बोधित कर रही थी।


इस मौके पर जलवायु परिवर्तन, प्रदूषित पर्यावरण को जिम्मेदार प्लास्टिक को बताया गया।  मार्कअप फोरम द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया था। यह सेमिनार स्वच्छ भारत की दृष्टि से प्रभावी और निर्देशित था, जो भारत के प्रधानमंत्री के मुख्य एजेंड में है।