देव सूर्य रथयात्रा के शानदार आग़ाज के बाद किया गया भंडारे का आयोजन, हुआ मूर्ति विसर्जन

देव। सूर्य रथ यात्रा के उपलक्ष्य में देव पर्यटन विकास केन्द्र ने भंडारा एवं भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया।
देव पर्यटन विकास केन्द्र के तत्वाधान में चार फ़रवरी को 2 बजे से शाम 7 बजे तक किंकर नाट्य कला मंच दुर्गा मन्दिर के निकटभंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देव की जनता ने साथ देकर भंडारे में सहभागीता दिखाई, वही लगभग साढे दस हजार लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।



रात्रि भक्ति जागरण में हजारों लोगों ने भाग लेकर कलाकारों का उत्साह वर्द्घन किया। शाम सात बजे से देव किला के पास(रथ स्थल) किया गया। भक्ति जागरण का शुभारंभ देव पर्यटन विकास केन्द्र के दिवंगत सदस्य दीवाकर पाठक को श्रद्घाँजली देकर एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। दीप प्रज्जवलन में देव पर्यटन विकास केन्द्र के अध्यक्ष उदय सिंह ,देव के सि.ओ. अरुण गुप्ता, मुख्य संरक्षक विपीन सिंह,युगल किशोर सिंह ने की।


सचिव पवन पांडेय ने बताया की देव एवं जिले की सभी आम जनता ने रथ यात्रा में भाग लेकर रथ यात्रा को और व्यापक बनाने की बात कही है और इसके लिए हर संभव प्रयास किया जायगा।
देव पर्यटन विकास केन्द्र के अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया की सूर्य रथ यात्रा के आयोजन की सफ़लता में आम जनता के साथ साथ पुलिस प्रशासन,स्कुल एवं जन प्रतिनिधियों का भी योगदान रहना एक बडी सफ़लता है।
देव में आए हुए सभी कलाकारों को देव पर्यटन विकास केन्द्र के सभी सदस्यों ने सम्मानित किया।  कलाकारों में गायक प्रविण सिंह,मोनु दिलदार गायीका संगीता संगम,पुरण शर्मा, सोनु चँद्रवंशी, राघवेन्द्र सोलंकी,पप्पु,अभिषेक, रौशन,कार्यक्रम का संचालन  सुषमा मौर्या एवं सुनील कुमार ( मुना जी )शामिल रहे।कार्यक्रम में जाँन जौक्सन ईंटरनेशनल स्कुल के बच्चे एवं देव अजन्ता स्कुल के बच्चों ने भाग लिया।


जागरण एवं भंडारे  में मुख्य संयोजक विपीन सिंह,नन्दलाल कुमार,दीपक गुप्ता,सोनु कुमार,कुन्दन कुमार,कोषाध्यक्ष उमा सिंह,पूर्व मुखिया नन्द किशोर मेहता,विनोद चौधरी,नरेन्द्र सिंह,प्रकाश सोलंकी,रणधिर चँद्रवंशी,रवि रंजन प्रकाश,पुरषोतम पाठक,रोबिन सिंह,पिन्टु साहिल,दीलिप जी,धिरज पांडेय,रविकान्त,मुकेश सिंह रवि पांडेय,शशी,कुंदन मिश्रा,गुडू सिंह, डब्लू,राजेश,कंचन गुप्ता सहित हजारो लोग उपस्थित थे। 
बुधवार को सूर्यास्त के साथ ही सूर्य प्रतिमा का विसर्जन जय देव धाम,जय सूर्य रथ यात्रा,जय भास्कर के उद्घोषॊं के साथ किया गया।