दिल्ली की तर्ज पर यूपी में केजरीवाल मॉडल की तैयारी शुरू

नोएडा। आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर उत्तरप्रदेश में भी केजरीवाल मॉडल की तैयारी शुरू कर दी। आज पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इस बात की सिग्नल दे दी है।



 दिल्ली की ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी अब उत्तर प्रदेश में भी अपने संगठन का विस्तार करने जा रही है। इसी अभियान के तहत 23 फरवरी से लेकर 23 मार्च तक समूचे उत्तर प्रदेश में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। हर जनपद में विशेष काउंटर लगाकर सदस्य बनाए जाएंगे। इसके अलावा मिस्ड कॉल तथा वेबसाइट के जरिए भी सदस्य बनाए जाएंगे। यह घोषणा की आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी तथा राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कही।


वे सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में संजय सिंह ने बताया कि 23 फरवरी को उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की एक बैठक भी लखनऊ में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में उत्तर प्रदेश में पार्टी का जनाधार बढ़ाने की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि समूचे उत्तर प्रदेश में हर विधानसभा में कम से कम 5000 बैनर पोस्टर लगाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। समूचे उत्तर प्रदेश में ऐसे 20 लाख से अधिक बैनर तथा पोस्टर लगाए जाएंगे। इसके अलावा वॉल राइटिंग के जरिए भी पार्टी का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।


उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने वाले उत्तर प्रदेश के मूल निवासी विधायकों को उनके गृह जनपदों में अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें पार्टी के विधायक मंत्री के अलावा राष्ट्रीय तथा प्रदेश के पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली विधानसभा में 12 ऐसे विधायकों ने पुणे जीत हासिल की है जो उत्तर उत्तर प्रदेश के हैं।


एक बातचीत में संजय से ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है आए दिन लूट हत्या बलात्कार ने आम लोगों का जीना हराम कर रखा है। शिक्षा स्वास्थ्य तथा बिजली के मामले में भी राज्य बस अड्डे साबित हो रहा है।


उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता ने यह साबित कर दिया है कि अब काम करने वाली राजनीति की ही जीत होगी। लोगों को बांटने वाले भाषणों तथा कोरे आश्वासनों से जीता नहीं जा सकता है। यही वजह है कि भाजपा की पूरी केंद्र ता प्रदेश की सरकार सभी सांसद तथा केंद्रीय मंत्रियों की पूरी मशक्कत के बाद भाजपा को करारी शिकस्त मिली है। जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिर्फ काम के आधार पर ही वोट मांगे थे जिसका नतीजा यह रहा कि 90 फ़ीसदी सीटों पर आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है।
 पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष स्वाति सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर छवि यादव प्रदेश उपाध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव समेत कई पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।