सेक्टर 135 में कार में शव मिलने से मचा हड़कंप, एक्सप्रेसवे पुलिस जांच में जुटी

नोएडा।  सेक्टर 135 में एक कार में शव मिलने से हड़कंप मच गया। यहां आइकॉन बिल्डिंग के सामने एक हुंडई एकसेंट कार में अधेड़ का शव मिला है। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। संभावना है कि वह कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्म  हत्या कर ली है। 



पुलिस के मुताबिक, अशोक राजपूत पुत्र आरएच राजपूत निवासी पश्चिम बिहार, नई दिल्ली, उम्र करीब 53 वर्ष, अपना खुद का वाहन  हुंडई एक्सेंट कार रजिस्ट्रेशन नम्बर DL 1R TC 1387 टैक्सी के रूप में चलाते थे। आज  उनका शव  टैक्सी की ड्राइविंग सीट पर रिलेक्स पोजीसन में सीट पीछे कर अधलेटी अवस्था में मिला। जनपद की विधि विज्ञान टीम द्वारा मौके का मुआयना किया गया है। शव के साथ  मोबाईल फोन व पर्स भी सुरक्षित दशा में मिला है। गाड़ी के सभी शीशे सही दशा में हैं। शव पर किसी प्रकार के संघर्ष का कोई चिन्ह नहीं है। 


 मृतक के फोन पर आई एक कॉल से यह भी संज्ञान में आया है कि मृतक अपनी पत्नी व बेटियों से नाराजगी के चलते पिछले कई महीने से घर नहीं गया था। थाना एक्सप्रेस वे पुलिस द्वारा शव के संबंध में  आवश्यक विधिक कार्यवाही करी जा रही है।