स्वामी विवेकानंद ग्रामीण विकास सहयोग संस्था का कार्यालय का सेक्टर 20 में हुआ उद्घाटन

नोएडा। रविवार को स्वामी विवेकानंद ग्रामीण विकास सहयोग संस्था के क्षेत्रीय कार्यालय B 289 सेक्टर 20 का उदघाटन संस्था के संस्थापक पुरुषोत्तम तिवारी द्वारा किया गया। 



यह कार्यालय मुख्यत  उपसचिव चौधरी जसराम अवाना द्वारा संचालित होगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रवि डेढ़ा ने भारी संख्या में उपस्थित स्थानीय निवासियों से संस्था के विषय पर चर्चा किया।


इस मौके पर जिलाध्यक्ष पद के लिए नामित सदस्य चौधरी राजकुमार द्वारा उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर संस्था के समस्त पदाधिकारी सहित कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।