भाकियू ने पैदल जा रहे यात्रियों को पहुंचाई मदद

**  देश के प्रमुख राजनीतिक संगठनों को पीछे छोड़ा समाज सेवा के क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन 



मथुुरा। सम्पूर्ण विश्व मे इस समय कोरोना वायरस का प्रकोप चंल रहा है, जिसमे अपना देश भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 21 दिन के लॉग डाउन किया है। जिसमे सबसे ज्यादा हमारे प्रदेश के मजदूर अन्य प्रदेशों में मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे थे। लॉग डाउन के चलते अन्य जिलों के मजदूर यमुना एक्सप्रेस वे से होकर पैदल पैदल जा रहे है। उस स्थिति में देश का अराजनैतिक किसान भाईयों का संगठन भारतीय किसान यूनियन मथुरा  के जिलाध्यक्ष राज कुमार तोमर ने अपनी टीम एंव सहयोगी बंधुओ के साथ उनके भोजन एंव बच्चों के लिये दूध की व्यवस्था कर एक जन कल्याण का सराहनीय काम किया है।