गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट द्वारा लॉकडाउन के मद्देनजर आवागमन हेतु होगा पास निर्गत, संकल्प शर्मा बने नोडल अधिकारी

नोएडा। आज पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर आलोक सिंह ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में शासन के निर्देशों के अनुरूप किए गए लॉकडाउन के दौरान मीडिया/ आईटी कंपनियों तथा अन्य आवश्यक सेवाओं को सुचारू रखने तथा किसी भी स्थान पर वाहनों/ व्यक्तियों की भीड़ न लगने देने के उद्देश्य से तथा वाहनों व्यक्तियों के आवागमन के संबंध में पास निर्गत किए जाने की व्यवस्था की है।



इस कार्य के लिए पुलिस उपायुक्त प्रथम संकल्प शर्मा नोएडा को नोडल अधिकारी नामित किया गया है तथा इनके सहायतार्थ श्रीमती रुचि गुप्ता सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा प्रथम सेक्टर 6 कार्यालय गौतम बुद्ध नगर को संबद्ध किया गया है।


इस कार्य हेतु हेल्पलाइन व व्हाट्सएप नंबर 8851 066 533 है।उक्त पास गौतमबुद्ध नगर की वेबसाइट       noidapolic.com पर उपलब्ध लिंक पर जाकर आवेदन प्राप्त किया जा सकता है।


पुलिस उपायुक्त नोएडा, आवश्यक सेवाओं को सुचारू रखने हेतु शासन के आदेश के अनुरूप आवश्यकतानुसार आकलन करते हुए पास निर्गत करेंगे तथा सहायक पुलिस आयुक्त महिला सुरक्षा प्रथम उनका सहयोग देंगी।