गौतमबुद्ध नगर में आज तीन कोरोना पॉजिटिव मामले बढ़े, कुल 17 मामले हुए

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब तक जिले में कोरोना वायरस के 17 मामले आ चुके हैं। आज फिर नोएडा में कोरोनावायरस के तीन नए पॉजिटिव रिपोर्ट सामने आए हैं,  जिसमें दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।



आज तड़के लखनऊ सेे सूचना आई कि नोएडा में तीन कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज और बढ़ गए हैं। इस प्रकार नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस से स्थिति खतरनाक होती जा रही है।


गुरुवार देर रात लखनऊ प्रयोगशाला ने गौतमबुद्ध नगर स्वास्थ्य विभाग की जो रिपोर्ट सौंपी है उसमें नोएडा के 3 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें 33 साल की एक महिला और दूसरी महिला 54 वर्ष की है।


बताया गया है कि कोरोना वायरस से पीड़ित महिला कोरोना पीड़ित के संपर्क में आने से बीमार हुई है, जबकि तीसरा युवक 36 वर्ष का है। तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।  इसके अलावा एक केस आगरा में भी सामने आया है।


नोएडा में बढ़ती जा रही कोरोना के संक्रमित मरीजों की संख्या नेे प्रशासन को नींद उड़ा दिया है। वहीं प्रदेश में 6 नए मरीजों की संख्या बढ़ गई है,  जिससे दहशत का माहौल है।वहीं प्रशासन और स्वास्थ विभाग में हड़कंप देखा जा रहा है।बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 47 तक जा पहुंची है। वहीं गौतमबुद्ध नगर में तीन और आगरा में एक नया मरीज संक्रमित सामने आया है आगरा में 22 वर्षीय युवक कोरोना वायरस संक्रमित हुआ है। वह शख्स अमेरिका से 20 मार्च को ही लौटा था। उसे भी स्वास्थ विभाग में भर्ती करा दिया गया है।