गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के दो और पॉजिटिव मरीज बढ़े, प्रशासन के लिए बढ़ती जा रही चुनौतियां

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर में कोरोना वाइरस का दो और पॉजिटिव मामला सामने आया है। इससे जिले में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या बढती जा रही है।



प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है की अब धीरे-धीरे कोरोना से ग्रसित व्यक्तियों की संख्या बढ़ती जा रही है।कोरोना से पॉजिटिव सेक्टर 19 नोएडा निवासी 23 वर्षीय युवती की सामने आई है। उसे दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल के रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया है।


जबकि ग्रेटर नोएडा में पहला मामला पॉजिटिव का सामने आया है। बताया गया है कि 21 वर्षीय युवक दुबई से लौटा था और 19 मार्च को स्वास्थ्य विभाग ने उसके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे।


आज स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में ग्रेटर नोएडा में कोरोना वायरस के पहले मरीज की पुष्टि हो गई है। युवक की रिपोर्ट आने के तत्काल बाद उसे ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में उसे भर्ती कराया गया है। बता दें कि नोएडा के 5 मरीजों का पहले से ही जिम्स में उपचार किया जा रहा है।