जनता कर्फ्यू के दिन भी नोएडा प्राधिकरण सैनिटाइजेशन करने में है जुटा

नोएडा।  नोएडा प्राधिकरण द्वारा आज  जनता कर्फ्यू के दिन भी नोएडा के विभिन्न प्रमुख मार्गों ,मेट्रो स्टेशन, व्यावसायिक स्थल ,रेजिडेंशियल सोसाइटी , गाँवों इत्यादि में सैनेटाईजेशन का कार्य किया जा रहा है। इसमें प्राधिकरण द्वारा कुल 32 टीमें बनाकर सोडियम हाईपोक्लोराईड एवं एल्कोहल बेस में आईसोप्रोपाईल को जल टैंकर में मिलाकर छिड़काव करते हुए डिसइफेक्टेण्ट किया जा रहा है।



इस मौके पर प्राधिकरण द्वारा सभी नोएडावासियों को जनता कर्फ़्यू को सफल बनाने हेतु साधुवाद प्रेषित किया गया है। साथ ही नोएडावासियों को आश्वस्त किया गया है कि है कि वह यथासंभव, हर वह कोशिश करेगा जिससे कि कोरोना वायरस संबंधी इस महामारी को जन सहयोग से नोएडा में, प्रदेश में एवं देश में फैलने से रोकने में सफल हो सकेगा।


आज के कार्यक्रम :-


Detail of team areas
1. Sec 94,124,125,126
2.   127 ,raipur
3.  128,129,130,132
4.   135 Nahi wajid our
5    168, chaprasi
6.  150,151,152
7.    Kundli ,garhi 
8. Shahpur, sultanpur
9. 116,117,112,115
10. 74,75,76,77
11. 72,73, sadabad
12. 119,120,122
13.   Sikha parthla 
14.  Phase 2, nagla, kakrala, khuda
15.  88, hosiery , nayagaon
16.   90,85,137
17. 78,79,80,81 
18 104, Hajipur
19. 105,108
20   82,venha
21. 92,93,93B ATS
22. GARHI SHAHDRA, 143,144,136,136
23.   SALARPUR,BHANGE
110
24.  106,107,
25.    BHANGEL , KUNDA COLONY.