जनता कर्फ्यू पर पूरे देश में सन्नाटा का आलम

नोएडा। जनता कर्फ्यू पर पूरे देश में सन्नाटा का आलम है। हर कोई जनता कर्फ्यू का सहयोग दे रहा है। स्थानीय स्तर पर लोगों की आवाजाही बिल्कुल न के बराबर है। जहां हमेशा चहल कदमी रहती थी। आज वो जगह वीरान नजर आ रही है। औद्योगिक नगरी नोएडा में भी जनता कर्फ्यू का काफी असर देखने को मिल रहा है। औसतन यहां की दुकान बंद है और सड़कों पर बहुत कम लोग दिखाई दे रहे हैं। औद्योगिक इंडस्ट्री बंद है, कमर्शियल कांप्लेक्स बंद है, सड़कों पर सन्नाटा है। कुछ लोग जरूर हैं, जो यदा-कदा सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। एक्सप्रेस वे पर वाहनों का रफ्तार ना के बराबर है।



देश के दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई की सड़कों में जनता कर्फ्यू का असर साफ तौर पर देखा जा सकता है। मुंबई के दादर रेलवे स्टेश में सन्नाटा पसरा हुआ है। केवल उन्हीं लोगों का जाने की अनुमति है, जो जरूरी कामों से जुड़े हुए हैं।


दिल्ली मेट्रो पूरी तरह से बंद है। कोलकाता में भी हर तरफ सन्नाटा पसरा है। जनता कर्फ्यू का यहां व्यापक असर दिख रहा है। केरल के त्रिवेंद्रम सेंट्रल में जनता कर्फ्यू का असर दिखा और यहां सड़कों पर कोई नजर नहीं आ रहा है।


दरअसल, पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाने के लिए लोगों से रविवार को जनता कर्फ्यू का हिस्सा बनने का अनुरोध किया था। जनता कर्फ्यू का मतलब होता है जनता द्वारा खुद पर लगाया गया कर्फ्यू। यानी सब लोग अपने आपको घरों पर कैद कर लें। यह जनता कर्फ्यू सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा।  पीएम मोदी ने सबको घर रहने की अपील की है। इस अपील का असर यह हुआ है कि पूरे देश में सड़कें सूनी हो गई हैं। पीएम मोदी ने टि्वटर पर लिखा है जनता कर्फ्यू शुरू हो रहा है। मेरी विनती है कि सभी नागरिक इस देशव्यापी अभियान का हिस्सा बनें और कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई को सफल बनाएं। हमारा संयम और संकल्प इस महामारी को परास्त करके रहेगा। उन्होंने कहा कि अब लिए गए कदम आने वाले वक्त में मदद करेंगे।


इस बीच उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य नाथ ने कहा है कि जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने संकेत दिया है कि आम आगे भी जनता कर्फ्यू के लिए तैयार रहे। योगी ने कहा है कि जनता कर्फ्यू कोरोना के खिलाफ सामूहिक लड़ाई है। हर नागिरक अपनी जिम्मेदारी समझे।  


इधर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने ट्वीट करते हुए अपनी वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि डरना नहीं मुस्कराना है। मिलकर इसे अब हराना है। इस पर पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि जनता कर्फ्यू को लेकर हर कोई अपनी-अपनी तरह से योगदान देने में जुटा है।