कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में लॉकडाउन तोड़ने पर 431 एफआईआर

नोएडा। कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में  कोरोना वायरस के संबंध में लाॅकडाउन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आज भी कड़ी कार्यवाही की गई है।



जनपद में धारा 144 सीआरपीसी के उल्लंघन में धारा 188 भा0द0वि0 के तहत कुल 431 एफआईआर पंजीकृत किये गए हैं तथा 1465 अभियुक्तो पर कार्रवाई की गई है, जबकि 39 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही 17570 वाहनों को चेक किया गया। 3133 वाहनों का चालान व 298 वाहन सीज किये गये।
 76200 /-  का समन शुल्क भी वसूला गया। वहीं 1153 आकस्मिक सेवाओं के वाहनों को परमिट किया गया।
 112 चेकिंग बिन्दुओ पर 24 घंटे बैरियर लगाकर पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है।