संगिनी और हरीतिमा ने लॉक डाउन पर निभा रही अहम भूमिका

**    21 दिनों के लॉक डाउन में संगिनी और हरीतिमा ग्रुप ने निभाई अहम भूमिका


रिपोर्ट : अजय यादव


लखनऊ।  देश में कोरोनावायरस को लेकर लॉक डाउन है तो वहीं राजधानी लखनऊ की संगिनी ग्रुप और हरीतिमा ग्रुप जो लगातार जन जन के कल्याण के लिए कार्य करती आ रही है। संगनी ग्रुप और हरीतिमा ग्रुप ने विद्यावती तृतीय वार्ड के पार्षद कमलेश सिंह को 55000 रुपये नगद दिए। जिसको संगिनी ग्रुप की अध्यक्षा स्मिता श्रीवास्तव द्वारा दिया गया। ये राशि उन लोगो के लिए दी गयी है जो गरीब तबके के मजदूर निर्धन असहाय लोग है। उनके लिए छोटी सी मदद और पहल है संगिनी ग्रुप की तरफ से जो सदैव जन-जन के कल्याण एवं विकास के लिए सदैव अग्रणी भूमिका निभाती रही है।



संगिनी ग्रुप की अध्यक्षा स्मिता श्रीवास्तव ने कहा कोरोना वायरस की वजह से हमारे देश जिस दौर से गुजर रहा है। इस महामारी बीमारी से आमजन की सुरक्षा के लिए हमने देशहित में अपने क्षेत्रवासियों की सुविधाओं के लिए 55000 रुपये की नगद धनराशि अपने क्षेत्र के कर्मठ पार्षद कमलेश सिंह को सौंप रहें। यह सहयोग राशि उन  लोगों के लिए है। जो अपने घर की ओर पैदल ही निकल पड़े है। श्रमिकों और असहाय लोगों की मदद करने का प्रयास है। हमारा तथा पार्षद कमलेश सिंह के नेतृत्व में हम आगे भी निरंतर अपनी सेवाएं प्रेषित करते रहेंगे।


इस कार्य में हरीतिमा क्लब रेल बिहार व अंबिका बिहार के निवासियों का भी सहयोग रहा। संगनी ग्रुप की अध्यक्षा ने कहा जो लोग सोचते हैं। हम क्या कर सकते हैं ? उन्हें समझना चाहिए कि एक बड़ी नाव को दिशा देने के लिए एक छोटी सी पतवार काफी है।