थाना दनकौर पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 पेटी अंग्रेजी शराब और कार बरामद


नोएडा। कमिश्नरेट में लॉकडाउन जारी है, पर शराब तस्करों पर असर नहीं पड़ रहा है।  थाना दनकौर पुलिस ने एक शराब तस्कर को जे0पी0 स्पोर्ट्स सिटी के चार नम्बर गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 08 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का मय एक कार न.  यूपी 2020 टी /आर 6509 सी बरामद की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त सोनू पुत्र रतिपाल नि0 बिधूडी मौहल्ला ग्राम अनखीर थाना सूरजकुण्ड जिला फरीदाबाद हरियाणा है।


आपराधिक इतिहास -
1. मु0अ0स0 797/18 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 व 482 भादवि थाना फेस 2 नोएडा गौतमबुद्धनगर।।
2. मु0अ0स0 123/2020 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर।