10 बोतल हरियाणा मार्का शराब और स्कार्पियो सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार


नोएडा।  थाना दादरी पुलिस द्वारा एक अभियुक्त पवन पुत्र सन्तराम निवासी चचुला थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर को रामपुर फतेहपुर वाले रास्ते से, लॉक डाउन का उल्लंघन करते गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से 10 बोतल ब्लैंडर प्राईड अवैध शराब हरियाणा मार्का व एक स्कार्पियो गाडी UP 16 AW 8400  के बरामद हुई है।


जबकि उसका साथी सुनील पुत्र राजे सिहँ निवासी चचुला थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर फरार हो गया।


पुलिस ने  मु0अ0सं0 300/2020 धारा 188 भादवि व 60/63/72 आबकारी अधि0 थाना दादरी गौतमबुद्धनगर दर्ज किया है।