22 वर्षीय विवाहिता लॉकडाउन पर मायके नहीं छोड़े जाने पर की फांसी लगाकर आत्महत्या

नोएडा। इन दिनों देशव्यापी लॉकडाउन लगा हुआ है। इससे लोगों को तरह-तरह की परेशानियां भी आ रही है। पर,  कुछ लोग इसका निडरता के साथ सामना कर रहे हैं तो कुछ हतोत्साहित हो रहे हैं। कुछ समय की नजाकत को भांप नहीं पा रहे हैं। इसके कारण कई समस्याएं उत्पन्न हो रही है। एक मामला थाना दादरी क्षेत्र का है, जहां एक 22 वर्षीय महिला ने अपने मायके जाने की जिद पर अड़ी थी। जब लॉकडाउन की अवधि में उसे मायके नहीं ले जाया गया, तो वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।



पुलिस ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र मोहल्ला ब्रह्मपुरी गनीराम वाली गली में एक महिला हेमलता उम्र 22 वर्ष , पत्नी अमित कश्यप ने अपने मायके ग्राम पेहरूका थाना चांट पलवल हरियाणा जाने की जिद की।


 पति एवं मायके वालों के मना करने पर हेमलता जिद्द पर अड़ी रही। वह आज अपने कमरे में चुन्नी का फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय उसका पति कुछ सामान लेने बाहर चला गया था। मृतका के पति अमित कश्यप की सूचना के आधार पर मृतका के शव की पंचायतनामे की कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।