अब फ़ायर ब्रिगेड के पास 9 फ़ायर टेंडर उपलब्ध, 38 स्थानों को किया सैनिटाइजेशन

नोएडा।  पुलिस आयुक्त आलोक सिंह द्वारा कमिश्नरेट सेक्टर -108 से जनपद को  मुख्यमंत्री से प्राप्त छ: फायर टेंडरों को सैनिटाइजेशन के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रवाना किया गया।
पूर्व से इस कार्य में लगे 3 फायर टेंडरों को मिलाकर अब कुल 9 फायर टेंडर जनपद गौतमबुुद्ध नगर के विभिन्न हिस्सों में  सैनिटाइजेशन का कार्य करेंगे।



  इन सभी 9 फायर टेंडरों को रवाना करने के पूर्व पुलिस आयुक्त श्री आलोक सिंह महोदय द्वारा चीफ फायर ऑफिसर अरुण कुमार सिंह  के नेतृत्व में उपस्थित फायर सर्विस की टीम को भली-भांति ब्रीफ करते हुए बताया गया कि "सैनिटाइजेशन के दौरान किसी भी मानव या पशु के ऊपर स्प्रे नहीं होना चाहिए। खाद्य पदार्थो, फलों एवं सब्जियों के ऊपर तथा किसी मकान के भीतर भी स्प्रे नहीं होना है।


इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने सभी कर्मचारियों को स्वयं को सुरक्षित रखते हुए सैनिटाइजेशन  करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को उनके इस कार्य के लिए पुरस्कृत करने के लिए भी कहा। उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी का  यह कार्य आने वाले कई वर्षों तक लोगों को याद रहेंगा।  इस विषम परिस्थिति में आप सभी द्वारा निडर होकर जो जनसेवा की जा रही है, वह मानव सभ्यता के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है। हमें गर्व है कि अब तक फायर सर्विस ने 143 स्थानों को सैनिटाइज किया है। फायर टेंडरों की संख्या तीन गुनी हो जाने से अब यह कार्य और द्रुतगति से हो सकेगा। सीएफओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आज जिन स्थानों पर सैनिटाइजेशन किया गया, उनका विवरण निम्नवत है-
1)थाना सूरजपुर 2)गोलचक्कर नोएडा पिकेट 
3)थाना ईकोटेक 3 
4)थाना बादलपुर 
5)सहायक पुलिस आयुक्त 3 कार्यालय 
6)पुलिस चौकी धूम  मानिकपुर 
7)महक रेजीडेंसी ग्रेटर नोएडा वेस्ट 
8)ग्राम विश्नोली 
9) पुलिस चौकी छपरौला 
10) पुलिस चौकी औद्योगिक क्षेत्र थाना बादलपुर
11) निराला एस्पायर सेक्टर 16 
12)पंचशील ग्रीन सेक्टर 16 ग्रेटर नोएडा वेस्ट
13) ला रेजिडेंशिया ग्रे0नो0 वेस्ट
14)कासा  ग्रीन ग्रेटर नोएडा वेस्ट
15)निराला ग्रीन सोसाइटी ग्रेटर नोएडा वेस्ट 
16)प्रतीक लॉरेंस सेक्टर 119
17) पैन आइसिस सेक्टर 70 
18)क्लियो काउंटी सेक्टर 71 
19)एल्डिको आवासीय सोसायटी सेक्टर-121 
20)गौर आवासीय सोसायटी ग्रेटर नोएडा 
21)आम्रपाली जोडियक सेक्टर-119 
22)आम्रपाली प्लैटिनम सेक्टर-122 
23)आर0जी0 रेजीडेंसी सेक्टर 120 
24)द हाइड पार्क नोएडा 
25)ग्राम मामूरा नोएडा
26) मेट्रो अपार्टमेंट नोएडा 
27)एल्डिको आवासीय सोसाइटी सेक्टर 93A प्रथम
28)एल्डिको आवासीय सोसाइटी सेक्टर 93A द्वितीय 
29)एल्डिको आवासीय सोसाइटी सेक्टर 93A तृतीय 
30)ग्रैंड ओमेक्स सेक्टर 93B
31)लॉजिक्स सोसाइटी सेक्टर-137 
32)पार्श्वनाथ टियारा सेक्टर-137 
33)सीजफायर कंपनी सेक्टर-135 
34)जेपी ग्रीन विशटाउन सेक्टर-128 
35)पुलिस चौकी सेक्टर-62 36)डिजाइनर अपार्टमेंट सेक्टर 62 
37)शताब्दी अपार्टमेंट रेल विहार
38) पुलिस चौकी विश्नोली।