बच्चों के खेल -खेल में चले लाठी- डंडे, 3 महिला सहित 12 लोग हुए घायल

नोएडा। आज ग्राम बील अकबरपुर थाना दादरी गौतमबुद्धनगर में बच्चों के खेल-खेल में हुए झगडे को लेकर जाटव जाति के दो पक्षो में लाठी डन्डो व ईंट पत्थरो से मारपीट हुई। इसमें दोनो पक्षो के 12 लोग चोटिल हो गये , जिनका मैडिकल सरकारी अस्पताल (सीएचसी ) दादरी में भर्ती कराया गया । घायलों में 3 महिला व 9 पुरूष शामिल हैं।



 स्थानीय पुलिस द्वारा लॉकडाउन के उल्लघन के दौरान ग्राम बील अकबरपुर से 20 लोगो को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर उनके विरूद्ध मु0अ0सं0 302/2020, धारा 147/148/188/269/323/504/506 भादवि बनाम प्रथम पक्ष 1. सोहनपाल पुत्र देवी सहाय 2. महेन्द्र पुत्र देवी सहाय 3. विनय पुत्र देवी सहाय 4. बिजेन्द्र पुत्र देवी सहाय 5. पिन्टू पुत्र गंगाशरण 6. आकाश पुत्र वीरपाल 7. देवी सहाय पुत्र फूल सिंह 8. सत्तो पत्नी दवेी सहाय 9. बुकन पत्नी गंगाशरण नि0गण बील अकबरपुर थाना दादरी व द्वितीय पक्ष 1. मोहनलाल पुत्र गोकुल 2. नीरज पुत्र पूरण 3. देवेन्द्र पुत्र पूरण 4. आजाद पुत्र धर्मेन्द्र 5. ब्रिजेश पुत्र किशनपाल 6. अंकित पुत्र चन्दर 7. मदन पुत्र महेश 8. चन्दर पुत्र गोकुल 9. सीमा पत्नी देवेन्द्र 10. सुभाष पुत्र तेजपाल11. किशनपाल पुत्र गणेशी नि0गण बील अकबरपुर थाना दादरी पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।