बहराइच में लॉकडाउन नियम को तोड़कर नमाज अता करनेवाले 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बहराइच। लॉकडाउन के नियम को तिलांजलि देकर नमाज अता करना ज्यादा जरूरी है, यह एक समुदाय द्वारा नासमझी का खेल खेला जा रहा है। लाख मना करने के बाद भी वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। आज बहराइच में भी ऐसा ही मामला आया जिसमें पुलिस ने नमाज अता करने वाले 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।



पुलिस ने बताया कि जिले के बौंडी थाना क्षेत्र स्थित एक मस्जिद में नमाज के लिए भीड़ इकट्ठा हुई, जब पुलिस टीम ने इन्हें मना किया तो इन लोगों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। जिले के अन्य थाना क्षेत्र में भी नमाज से रोकने पर पुलिस टीम पर हमले की घटना सामने आई। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल 32 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 


बौंडी में सिपाही पर जानलेवा हमला और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके इलावा खैरीघाट थाना क्षेत्र के तेलियनपुरवा में लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार की दोपहर में मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ कर आ रहे लोगों की पुलिस से झड़प हो गई। नमाजियों ने पुलिस पर डंडों से हमला करते हुए पथराव कर दिया। जिसके चलते दो दरोगा सहित छह पुलिसकर्मियों को चोटें आ गई। हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों का शिवपुर पीएचसी पर इलाज कराया गया है। 
23 नमाजियों को गिरफ्तार किया गया 
बौंडी के डिहवाकलां गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों ने गांव की मस्जिद में नमाजियों की ओर से नमाज पढ़े जाने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने मस्जिद में इकट्ठा होकर नमाज पढ़ने से मना किया। इस बात को लेकर नमाजियों ने सिपाही पर हमला बोल दिया। हमले की जानकारी पाकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। 23 नमाजियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 


एसओ ब्रह्मानंद सिंह के मुताबिक, मस्जिद में नमाज अदा करा रहे मौलाना सईद, गुल्लऊ, इरफान, सद्दाम, अनवर अली, मोहम्मद अतीक, मोहम्मद सईद, जाकिर, ताज मोहम्मद, हजरद्दीन, ताहिर, ननकऊ, लुकमान, नफीस, इसारत, जाकिर, बदलू, अलीयार, सद्दीक, सूफियान, लल्लन, जाबिर अली, अली मोहम्मद को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन और जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।