भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल टीम ने सीता माता रसोई के माध्यम से 1000 लोगों को उपलब्ध करा रही है भोजन

नोएडा। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए समाजसेवियों ने बड़ी पहल करते हुए जरूरतमंदों को भोजन कराने में जुटी हुई है । ऐसा ही एक पहल भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल टीम के द्वारा की जा रही है।



भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल टीम ने सीता माता की रसोई के माध्यम से जरूरतमंदों को भोजन करा रही है जिसका संचालन नोएडा के सेक्टर 137 स्थित शाहदरा गांव से किया जा रहा है। यहां से अन्य जगहों पर भी जरूरत मंदों को भोजन दिया जा रहा है।


भाजपा ग्रेटर नोएडा मंडल टीम द्वारा सीता माता की रसोई के अंतर्गत रोजाना 1000 लोगों को भोजन खिलाया जा रहा है। इसमें भाजपा की ग्रेटर नोएडा मंडल टीम  सदस्य महेश शर्मा अध्यक्ष, देवेंद्र शर्मा  उपाध्यक्ष, नवीन भाटी मंत्री, रिटायर्ड कर्नल रमेश गौतम, बूथ अध्यक्ष  विष्णु सैनी सक्रिय रह कर मानवीय सेवा का बड़ा काम कर रहे हैं।