भाकिसं के प्रदेश अध्यक्ष ने की गेहूं व दलहन केंद्र खोलने की मांग

नोएडा। आज भारतीय किसान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने कहा की भारत कोरोना कोविड 19 जैसी महामारी से से गुजर रहा है। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी किसान आमजन के जीवन यापन के लिए अनाज पैदा करके दे रहा है। गेहूं की कटाई का कार्य जोरों पर है। लेकिन अनाज के क्रय केंद्र अभी तक शुरू नहीं हुए हैं।



भारतीय किसान संगठन मांग करता है कि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द से गेहूं व दलहन क्रय केंद्र शुरू कराने तथा क्रय केंद्रों को गॉव स्तर तक पहुचाने का कष्ट करें। जिससे किसानों को मंडी में ने जाना पड़े और वो भी कोरोना से बचाव में सहयोग कर सके। हमारे देश में अनाज की कोई कमी ना रह पाए और किसान क्रय केंद्रों पर अनाज बेचकर ऐसी विषम परिस्थितियों में किसान अपने दैनिक उपयोग की वस्तुएं  खरीद सकें और अपने घर का चूल्हा जला सके।केन्द्र व प्रदेश सरकार को जल्द से जल्द इसपर ठोस कदम उठाने चाहिए।