ब्राह्मण समाज ने मनाया भगवान परशुराम जयंती

राजनारायण सिंह चौहान


करहल। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राम्हण समाज ने परशुराम जयंती बड़े ही भब्यता के साथ सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने अपने घरों पर मनाई है। इस दौरान लोगो ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण पर द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया है। 
इस दौरान ग्राम पैरार में समाज के अध्यक्ष सत्य प्रकाश दुबे ने जयंती मनाई है। वही बमटापुर में जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने मनाई है।



इस दौरान समाज के अध्यक्ष सत्य प्रकाश दुबे ने बताया है कि आज के समय मे सभी को एक जुट होकर संगठन के विस्तार के साथ साथ मजबूती प्रदान करे।
अखिल भारीतय सर्व ब्राम्हण महासभा युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शशांक मिश्रा ने बताया है कि समाज को मजबूती दिलाने के लिए हम सभी को भगवान परशुराम के आदर्शों ओर सिद्धांतो पर चलकर उनकी तरह हर ब्राम्हण कार्य करके समाज को एक गति के साथ साथ नया आयाम दे। इस अवसर पर सतीश चंद्र मिश्रा, शिशिर मिश्रा (रिम्पी), नितेश मिश्रा, आशीष मिश्रा,अखिलेश मिश्रा,नितिन मिश्रा, पीहू मिश्रा,रिशू मिश्रा, पूनममिश्रा, स्नेह मिश्रा समेत आदि तमाम लोगो ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए जयंती मनाई है।