एनईए की टीम ने आज नोएडा के तीन सेक्टरों में 182 लोगों तक पहुंचाई राहत सामग्री

नोएडा। नोएडा की सबसे बड़ी औद्योगिक संस्था एनईए टीम द्वारा नोएडा के 3 सेक्टरों में जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री उपलब्ध कराया गया।



एनईए अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने बताया कि उनकी टीम द्वारा नोएडा के सेक्टर 155 156 व 160 सेक्टर में कुल 182 जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री पहुंचाई गई।उनके साथ धर्मवीर शर्मा, राकेश कोहली आदि मौजूद रहे।साथ में नोएडा विकास प्राधिकरण के एसपी सिंह भी मौजूद रहे, जिन की  देखरेख में यह वितरण का कार्य किया गया।


देश में जब भी राष्ट्रीय आपदा की कोई भी समस्या आई है  एनईए कभी भी पीछे नहीं रहा है और दिल खोलकर राहत पहुंचाने मैं आगे रहा है।  कोविड-19 महामारी से निपटने में नोएडा एनईए खासा योगदान दे रहा है। इस संस्था द्वारा बड़े पैमाने पर राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है जिससे वाकई में पीड़ितों को सहयोग मिल रहा है।


एनईए  द्वारा लॉकडाउन के मद्देनजर यह अभियान  लॉकडाउन के अंतिम तिथि तक गरीबों के मध्य राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। बता दें कि एनईए द्वारा तकरीबन 1-1 परिवारों को 15 दिन का खाद्य सामग्री भरपूर मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है।  विपिन कुमार मल्हन ने बताया कि ऐसे मौके पर एनईए द्वारा यह अभियान चलाया गया है और यह देश के संकट काल में अपना सहयोग देता रहा है और भविष्य में भी देता रहेगा।