एनईए ने गुरुवार को कंट्रक्शन लेबर तक पहुंचाया 415 पैकेट, श्रमिकों को मिला राहत

नोएडा। गौतम बुद्ध नगर जिले की सबसे बड़ी औद्योगिक संस्था एनईए द्वारा शहर के गरीब तबके के लोगों तक राशन सामग्री पहुंचाने का महाअभियान जारी है।



गुरुवार को भी  एनईए के अध्यक्ष विपिन कुुमार मल्हन व उनकी टीम द्वारा नोएडा के सेक्टर 150, सेक्टर 151 व सेक्टर 84 में कंस्ट्रक्शन लेबरों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई गई। गुरुवार को कुल 415 पैकेट का वितरण किया गया है। यह पुलिस प्रशासन के सहयोग से खाद्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है।


एनईए ने लॉकडाउन के मद्देनजर यह अभियान शुरू किया है जो लॉकडाउन के अंतिम तिथि तक गरीबों के मध्य राशन सामग्री का वितरण किया जाएगा। बता दें कि 


एनईए द्वारा तकरीबन 1-1 परिवारों को 15 दिन का खाद्य सामग्री भरपूर मात्रा में उपलब्ध कराया जा रहा है।  विपिन कुमार मल्हन ने बताया कि ऐसे मौके पर एनईए द्वारा यह अभियान चलाया गया है और यह देश के संकट काल में अपना सहयोग देता रहा है और भविष्य में भी देता रहेगा।