फ़ायर विभाग गौतमबुद्ध नगर ने आज 22 भवनों/ परिसरों का किया सैनिटाइजेशन

नोएडा। फायर विभाग द्वारा शहर के विभिन्न भवनों व परिसरों में सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। फायर विभाग केे अधिकारी/ कर्मचारी सैनिटाइजेशन के लिए सुबह से ही तत्पर हो जाते हैं और मांगो  के हिसाब से भवनों व परिसरों का  सैनिटाइजेशन कर रहे हैं।



सीएफओ गौतमबुद्ध नगर अरुण कुमार सिंग ने बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर में  01 अप्रैल,2020 से दो हाई प्रेशर वाटर मिस्ट के माध्यम से विभिन्न भवनों व परिसरों में कोविड 19 से बचाव हेतु केमिकल स्प्रे कर सैनिटाइजेशन किया जा रहा था। इसी क्रम में दिनांक 06 अप्रैल, 2020 से तीन हाई प्रेशर वॉटर मिस्ट सैनिटाइजेशन में लगायी गयी हैं। 


आज जिन भवनों और परिसरों को सैनिटाइजेशन किया गया, उनका विवरण निम्नवत है:-


1) प्रतीक विस्टेरिया सेक्टर-77,
2) अंतरिक्ष सेक्टर-77
3) अंतरिक्ष कनवाल सेक्टर-77,
4) गृहप्रवेश सेक्टर-77
5) एक्सप्रेस जेनिथ
6) सिविटेक संपृति 
7) महागुन मॉडर्न सेक्टर-78
8) हाइड पार्क सेक्टर-78
9) एफ़ एन जी विहार-2 सेक्टर-121,
10) आदित्य अर्बन कासा सेक्टर-78,
11) फायर स्टेशन सेक्टर-71,
12) कार्यालय स0पु0अ0 द्वितीय
13) कार्यालय स0पु0अ0 प्रथम
14) पुलिस चौकी सेक्टर-6
15) पुलिस चौकी झुंडपुरा
16) पुलिस चौकी हरिदर्शन
17) थाना बिसरख
18) थाना ईकोटेक प्रथम
19) एस के ए सोसाइटी सेक्टर 12 ग्रे0 नो0
20) विक्ट्री वन सेंट्रल सेक्टर 12 ग्रे0 नो0
21) ए वी जे हाइट्स जीटा 1 ग्रे0 नो0
22) भारत पेट्रोल पंप सेक्टर-10.