गौतमबुद्ध नगर जिले में गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद शुरू

**    उप जिलाधिकारी जेवर गुंजा सिंह ने जेवर क्षेत्र के गेहूँ क्रय केन्द्रो का किया स्थलीय निरीक्षण


नोएडा। गौतमबुद्धनगर जिले के जिलाधिकारी सुहास एल वाई के निर्देशानुसार बुधवार को उप जिलाधिकारी जेवर गुंजा सिंह द्वारा तहसील जेवर क्षेत्र में संचालित सरकारी गेहूँ क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।



गौरतलब है कि शासन के दिशा निर्देशों के अनुपालन में आज 15 अप्रैल से जनपद के सभी गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं की खरीद शुरू हो गई है। जनपद गौतमबुद्धनगर 28 गेहूँ क्रय केन्द्र और जेवर तहसील क्षेत्र में 12 गेहूँ क्रय केन्द्रों की स्थापना की गई है। उप जिलाधिकारी ने जेवर क्षेत्र के सभी केन्द्र संचालकों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किये।


उन्होंने केंद्र संचालकों को गेहूँ क्रय केन्द्रों पर मास्क लगाकर कार्य कराने और सेनेटाइज रखने के भी निर्देश दिए। गौरतलब है कि वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते सोशल डिस्टेंस का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए किसानों के गेहूं की खरीद की जायेगी। किसानों को सरकार की इस नीति का लाभ उठाने के उद्देश्य से अपने गेहूं की बिक्री करने के लिए आनलाइन पंजीकरण कराना होगा। 1925 रुपए प्रति कुंतल की दर से किसानों को गेहूँ का रेट प्राप्त होगा।