गौतमबुद्ध नगर में नई इकाईयों को संचालित करने हेतु जारी किये जा रहे ई-पास

नोएडा। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश के आदेश के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट गौतमबुद्ध नगर द्वारा जिले में नई इकाइयों को संचालित करने तथा इन इकाइयों में कार्यरत लोगों के लिए ईपास जारी करने हेतु समस्त उप जिलाधिकारी को अपने अपने क्षेत्र में अधिकृत किया गया है। 



 गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी सुहास एलवाई द्वारा इस बाबत 5 अप्रैल को आदेश जारी कर उक्त अधिकारियों को तत्काल ई- पास जारी करने को कहा गया है।


बता दें कि प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश राजेंद्र तिवारी ने गत 3 अप्रैल को कोरोना वायरस के कारण घोषित लॉक डाउन की अवधि में आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति हेतु सभी जिलाधिकारियों को ही पास जारी किए जाने का आदेश दिया था। शासनादेश के आदेश के क्रम में पास की व्यवस्था एक संस्था हेतु आवेदक सहित अधिकतम पांच कर्मियों के लिए ही मान्य होगा।