कोरोना का दहशत : लूडो खेल के बीच खांसा तो मार दी गोली

नोएडा।  कोरोना वायरस का दहशत ही है की खेल-खेल में इसका अंजाम बुरा हो सकता है। एक ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना क्षेत्र में एक घटित  हुआ है, जो बेहद चिंतनीय है। जनपद गौतमबुद्ध नगर में लॉकडाउन है और प्रशासन का स्पष्ट निर्देश है कि लोग अपने घरों में रहें। ज्यादा जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें।  बावजूद कुछ लोग इसे मानने की जगह अपनी मनमर्जी पर उतारू हैं और इसका घातक असर पड़ने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।



ग्रेटर नोएडा के ग्राम दयानगर नगर में चार व्यक्ति मनोरंजन करने के उद्देश्य से लूडो खेल रहे थे। इसी बीच एक शख्स आया जिसे खांसी आ गई। उसने खांसना शुरू किया तो खेल में शामिल लोगों ने एतराज जताते हुए तरह-तरह की बातें करने लगे।बात बढ़ गई और खांसी को कोरोना वायरस का मामला बताते हुए झगड़ा करने की कोशिश की गई।


पुलिस के मुताबिक बीती रात समय 9:00 बजे लगभग ग्राम दयानगर थाना जारचा सैंथली मंदिर पर चार व्यक्ति लूडो खेल रहे थे। तभी एक व्यक्ति जय वीर उर्फ गुल्लू पुत्र हनसा सिंह निवासी ग्राम दया नगर मंदिर पर आया और उसकी प्रशांत उर्फ प्रवेश पुत्र करण सिंह निवासी दयानगर थाना जारचा से ख़ासने पर को लेकर विवाद हो गया। तभी गुल्लू ने तमंचा से प्रशांत के पैर में जांघ में गोली मार दी जिसे प्रशांत घायल हो गया। प्रशान्त  कैलाश अस्पताल भर्ती है, खतरे से बाहर है। मौके पर जारचा पुलिस द्वारा पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और अभियुक्त को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।