मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर दो भाईयों की मौत

रिपोर्ट : कोमल पाराशर


मथुरा। आज तड़के बलदेव थाना क्षेत्र के गांव मढ़ौरा में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया। इस हादसे में 10 और 12 साल के दो सभी भाइयों की मौत हो गई। इनका नाम करन अर्जुन था।



जानकारी के अनुसार तोताराम अपने ट्रैक्टर ट्रॉली से खेत से गेहूं लेकर आ रहा था। बैक करने में ट्रैक्टर ट्रॉली ने अर्जुन के शौचालय व दीवार को गिरा दिया। इससे दीवार के सहारे  जमीन पर सो रहे दो सगे भाई करण और अर्जुन दीवार के नीचे दब गए। 10 व 12 वर्षीय करन अर्जुन को जब तक दीवार के नीचे से निकाला गया, उनकी मृत्यु हो चुकी थी। इस घटना में एक छोटी सी बच्ची भी घायल हो गई। दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक बच्चों के परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। बच्चों के पिता पुरुषोत्तम का कहना है कि उसने उन बच्चों की परवरिश के लिए बेलदारी तक की है। अब बच्चे नहीं रहे तो उसका क्या होगा?  मौके पर पहुंचे एसपी देहात श्रीश चंद्र ने घटना की जानकारी दी और कहा कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।