नोएडा के औद्योगिक संस्था एनईए का राशन सामग्री बांटने का आज से अभियान, 1500 जरूरतमंद परिवार होंगे लाभान्वित

नोएडा। नोएडा के सबसे बड़े औद्योगिक सेक्टर के  संगठन एनईए ने कोविड-19 से लड़ने के लिए नोएडा, गौतम बुद्ध नगर की कमजोर, असहाय गरीब जनता के लिए एक बड़ा अभियान की शुरुआत की है। आज से यह अभियान नोएडा से शुरू किया जा रहा है जिसमें जरूरतमंद 1500 परिवारों के लिए राशन बांटने का महाअभियान शुरू किया जा रहा है।



एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बताया कि एनईए टीम के सौजन्य से नोएडा के विभिन्न स्थानों पर आज से नोएडा में  कोरोना लॉक डाउन तिथि तक 1500 परिवारों को प्रतिदिन राशन बांटा जाएगा। राशन सामग्री बांटने में प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा।


श्री मल्हन ने बताया कि एनईए संस्था द्वारा राशन सामग्री में प्रति व्यक्ति को 10 किलो चावल, 5 किलो आटा, एक किलो दाल, एक किलो चीनी, एक - एक पैकेट मिर्च, हल्दी, धनिया ( 100 ग्राम की पैकेट ),  एक साबुन लाइफ ब्वॉय व आधा लीटर सरसों का तेल वितरण किया जाएगा।


उन्होंने कहा कि राशन सामग्री वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंस का भी ख्याल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद लोग उनके इस अभियान में आकर लाभ उठा सकते हैं।