नोएडा के सलारपुर में दरिंदगी, 8 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म, ईलाज के दौरान मौत

नोएडा। नोएडा में लॉक डाउन के बीच एक दिल दहला देने वाली खौफनाक खबर आई है। मामला नोएडा के थाना 49 क्षेत्र के सलारपुर गांव की है। जहां दरिंदे द्वारा एक 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। मामला सामने आते ही परिजनों में हड़कंप मच गया है तथा आसपास लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे। पुलिस हरकत में आ गई है और जांच शुरू कर दी है।



 बताया गया है कि नोएडा के सलारपुर में 8 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ  दुष्कर्म  किया गया है। जानकारी मिलने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। सलारपुर स्थित कबाड़ी के गोदाम में नाबालिग बच्ची मिली थी। उपचार के दौरान नाबालिग की मौत हो गई है।



*  गिरफ्तार अभियुक्त


पुलिस के मुताबिक दिनांक 4-4-20 को 112 नंबर पर सूचना मिली कि एक 8 वर्षीय किशोरी का शव सलारपुर की एक झुग्गी में है। थाना सेक्टर-49 नोएडा पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की तो मृतका के पिता ने अपने ही परिवार के एक सदस्य पर शक जताया है,  जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भेज दिया गया है।                           


 मृतका के पिता सगीना बिंद की तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 347/20 धारा 302, 376(1), भा0 द0 वि0 5/6 पॉस्को एक्ट बनाम जीतू पंजीकृत किया गया। नामजद अभियुक्त मृतका का फुफेरा भाई है।