नोएडा में आज दो कोरोना पॉजिटिव मरीज़ मिले, जिले में आंकड़ा 50 तक जा पहुंचा

नोएडा। नोएडा में कोरोना वायरस की संख्या बढ़कर 50 तक जा पहुंची है। आज नोएडा के सेक्टर 93 बी में मां -बेटे को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आया है। जनपद में कोरोना की हाफ सेंचुरी, ग्रांड ओमैक्स में मिले 2 और मरीज, जनपद में कोरोना का प्रकोप जारी।



आज शाम दो नए मामले सामने आने से मरीजों की संख्या बढ़कर 50 पहुंच गई है। जबकि आज दो मरीजों को ठीक होने की स्थिति में छुट्टी दे दी गई है। अब तक जिले में 8 मरीज ठीक हो चुके हैं और 42 लोगों का उपचार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन द्वारा यहां भवन को सील करते हुए सैनिटाइजर किया जा रहा है। यह मामला उसी सीजफायर कंपनी से जुड़ी हुई बताया गया है।


1 दिन पूर्व ही नोएडा के सेक्टर 22 स्थित चौड़ा गांव में  कोरोना के दो व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए थे। रिपोर्ट पर उप जिलाधिकारी दादरी के आदेश पर भवन स्वामी सेक्टर 22  चौड़ा गांव शिव मंदिर एवं उसके आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया था। आज  रात 10:00 बजे तक अस्थाई रूप से सील लगा हुआ है। जबकि सेक्टर 74 में सुपरटेक के एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाया गया है। यहां भी सुपर टेक  को सील करते हुए आज 10:00 बजे रात्रि तक अस्थाई रूप से सील लगा हुआ है।