पुलिस ने कोट नहर पुल पर पलटी कार में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला

नोएडा। बीती  रात्रि में कार मारुति आल्टो K10 न.   UP 14 BZ  3673 से दो व्यक्ति  विजय यादव पुत्र  डूंगर यादव उम्र करीब 44 वर्ष व राजू पांडेय पुत्र उघन पांडेय उम्र करीब 45 वर्ष जो खोड़ा गांव ग़ाज़ियाबाद से बुलंदशहर किसी रिश्तेदार की मृत्यु हो जाने पर शोक संवेदना प्रकट करने जा रहे थे। रात्रि के करीब 23:30 बजे कोट नहर पुल पर कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर पुल के ऊपर पलट गई। सूचना मिलने पर टोल प्लाजा पर चेकिंग कर रही पुलिस टीम द्वारा कार में फंसे दोनों  घायलो को निकाल कर टोल प्लाजा एम्बुलेंस के द्वारा सिकन्दराबाद अस्पताल भिजवाया गया। 
 यह जानकारी थाना प्रभारी दादरी द्वारा दी गई है।