व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने दिया मुख्यमंत्री कोष में 1 लाख 51 हजार की राशि

**       मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक लाख इक्यावन हजार/अशोक गोयल*)



गाजियाबाद। सारे विश्व के साथ भारतवर्ष कोराना की महामारी से संघर्ष कर रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने इस महामारी में ज़रूरतमन्दों की राहत के लिए दिल खोल कर योजनाएं बनाई है। आज व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष अशोक गोयल ने एक लाख इक्यावन हजार का चैक जिलाधिकारी अजय शंकर पांडे को सौपा।


इस अवसर पर अशोक गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी  ने पूरी तरह सजग रहकर समय रहते आवश्यक निर्णय लिए जिस की वजह से कोरोना वायरस का प्रकोप अन्य देशों के मुकाबले भारत मे कम फैला जबकि जनसंख्या की दृष्टि से विश्व में भारत दूसरे नम्बर पर है। दुनिया ने मोदी के निर्णयों को सराहा है।लेकिन अत्यंत दुख है कुछ भटके लोगों का नितांत गंदा रोल रहने से महामारी का प्रकोप देश को लील रहा है।


प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी अनवरत स्वयं पूरी देखरेख करते हुए प्रशासनिक अधिकारियो को परामर्श व निर्देश देकर कोरोना वायरस से उत्तर प्रदेश की जनता को बचाने का प्रयास कर रहे हैं वही जो व्यक्ति इन अभियान में सहयोग नही कर रहे लोगो से सख्ती से निपट रहे है । व्यापारियों की बात रखते हुए अशोक गोयल ने कहा व्यापारी समाज सदैव राष्ट्र हितेषी रहा है पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापारी वर्ग इस आपदा में हर तरह की सेवा करने के लिए आगे आया है। हम सभी व्यापारी कल्याण बोर्ड के साथी सभी जनपदों में जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में मदद का प्रयास कर रहे हैं। आज मैं भी स्वयं अपने निजी खाते से एक लाख इक्यावन हजार की राशि जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेज रहा हूं। मैं आप सभी से अपील करता हूँ आप भी अपनी क्षमता के अनुसार मुख्यमंत्री का सहयोग करें तथा शासन प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए इस लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर तैयार रहेंगे।