देश में कोरोना का कहर जारी, 24 घंटे में संक्रमित 8380 मामले, कुल आंकड़ा 182143 पर पहुंचा


नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में आठ हजार से ज्यादा पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, मरने वालों की संख्या भी पांच हजार के पार पहुंच गई।


स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अभी तक 1,82,143 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। एक दिन में 8380 मामले मिले हैं। इसके अलावा मृतकों की कुल संख्या 5164 हो गई है। सभी राज्यों में महाराष्ट्र कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। अब तक राज्य में 65168 पॉजिटिव मामले मिले हैं। इसमें से 34890 मरीजों का इलाज जारी है, जबकि 28081 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 2197 लोगों की मौत हुई है।