दिल्ली के मरकज़ से ग्रेटर नोएडा के बेगमपुर में लौटे व छुपे 5 जमाती पकड़े गए, गांव में कोरोना का बढा ख़तरा


नोएडा। आज थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा गश्त के दौरान ग्राम बेगमपुर से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि गिरफ्तार अभियुक्त हजरत निजामुद्दीन दिल्ली मरकज मे तबलीगी जमात मे शामिल हुए थे और बिना किसी को सूचित किये, गांव मे आकर जमात मे शामिल होने को छिपाकर घूमने फिरने लगे।


बताया गया है कि उन लोगों द्वारा भारत सरकार द्वारा कोविड-19 की रोकथाम  हेतू लगाये गये लॉकडाउन के नियमों का उल्लघंन किया गया है। उनके इस कृत्य से गांव के अन्य लोगो में भी कोरोना वायरस के संक्रमण फैलने की पूर्ण सम्भावना व्याप्त हो गयी है। उनके विरुद्ध थाना सूरजपुर पर मु0अ0सं0 311/20 धारा 188,269,271 भादवि व धारा 54 आपदा प्रबन्धन अधि0 2005 पंजीकृत किया गया है। 


गिरफ्तार अभियुक्त 1. वसीम पुत्र नसीम निवासी- गांव बेगमपुर थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 19 वर्ष,  2. नूरहसन पुत्र नजीर निवासी- गांव बेगमपुर थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 19 वर्ष, 3. कासिम पुत्र असफाक निवासी- गांव बेगमपुर थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 18 वर्ष,  4. इमरान पुत्र उमर मौहम्मद निवासी- गांव बेगमपुर थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 25 वर्ष, 5. दीवान पु्त्र कल्लू निवासी- गांव बेगमपुर थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्धनगर उम्र करीब 65 वर्ष है।