एटा में बाबा हरदेव सिंह महाराज को अर्पित गई श्रधांजलि

रिपोर्ट : अजय यादव


**  निरंकारी मिशन द्वारा बाबा हरदेव सिंह जी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित 




एटा।  पूरे विश्व में फैले निरंकारी परिवार द्वारा उनके पूर्व सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज को समर्पण दिवस पर  श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 13 मई को समर्पण दिवस मनाया जाता है।  इस वर्ष कोरोना वायरस महामारी के संकट को देखते हुए किसी भी विशेष सत्संग का आयोजन न करते हुए घर बैठे ही ऑनलाइन सत संत समागम के माध्यम से निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के प्रति निरंकारी भक्तों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  वहीं दूसरी ओर निरंकारी मिशन की ब्रांच एटा ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखते हुए घर वापस लौट रहे श्रमिक मजदूरों  के हाथों को सेंटाइज कराकर जीटी रोड स्थित राम दरबार के सामने भोजन वितरित किया।


 मीडिया प्रवक्ता अमित कुमार ने बताया कि निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज ने आध्यात्मिक प्रमुख के रूप में 36 वर्षों तक निरंकारी मिशन की बागडोर  संभाली और सत्य प्रेम त्याग के द्वारा मानवता एवं विश्व बंधुत्व का संदेश संसार की कोने कोने तक पहुंचाते हुए वैर, ईर्ष्या  जैसी संकीर्णता को दूर किया। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के 36 वर्षों के समय में निरंकारी मिशन ने 17 देशों से चलकर विश्व के प्रत्येक महाद्वीप 60 राष्ट्रों तक पहुंच गया जहां राष्ट्रीय एबं  अंतरराष्ट्रीय स्तर के समागम,  युवा सम्मेलन,  सत्संग समारोह,  समाज सेवा,  विभिन्न धार्मिक तथा आध्यात्मिक संस्थाओं के साथ तालमेल बनाकर मानव को मानवीय  गुण सिखाए।  संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा संत निरंकारी मिशन को उनके सामाजिक एवं आर्थिक परिषद के सलाहकार के रूप में मान्यता सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के समय में ही प्रदान की गई। 


 ब्रांच संयोजक महेंद्रपाल दुबे ने बताया कि कोरोना वायरस कोविड-19 के चलते निरंकारी मिशन देशभर में फैली अनेक ब्रांच वर्तमान सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशानुसार जरूरतमंद परिवारों को राशन बांटा जा रहा है साथ ही बाहर से लौटकर आने वाले अनेक श्रमिक मजदूरों को भोजन भी वितरित कर रही है। निरंकारी मिशन द्वारा कई अस्पतालों को पीपीई किट भी दिए जा रहे हैं। और समाज के कई वर्गों में मास्क इत्यादि भी वितरित किए जा रहे हैं। निरंकारी मिशन अपने सत्संग भवनों को  क्वॉरेंटाइन सेंटर भी बना रहा है।  इसके अलावा निरंकारी मिशन 23 फरवरी 2003 से लगातार निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की जन्म दिवस पर देशव्यापी स्वच्छता अभियान चलाता आ रहा है।  स्वच्छता अभियान के तहत सरकारी अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड,  एवं पार्कों की सफाई करता रहता है। इन सभी सेवाओं के माध्यम से निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की सिखलाई को क्रियात्मक रूप देने का अनोखा उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।