गौतमबुद्ध नगर के खेल अधिकारी कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप




नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर में करोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज जिले में खेल अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है।










कोरोना से संक्रमित खेल अधिकारी पूनम विश्नोई ग्रेटर नोएडा के मलकपुर शेल्टर होम में इंचार्ज थीं। उन्हें आइसोलेशन में शिफ्ट किया गया है। जिलाधिकारी एल वाई सुहास ने  खेल अधिकारी को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी खेल अधिकारी के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग करने में जुट गए हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले में यह पहला मौका है, जब कोई अधिकारी कोरोना संक्रमित मिला है। प्रशासन के अधिकारी शेल्टर होम को सेनेटाइज करने में जुट गए हैं।