गौतमबुद्ध नगर में न्याय बंधु ऐप से मिलेगी विधिक निःशुल्क सहायता


नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर में अब न्याय बंधु ऐप से भी मिल सकेगी विधिक निःशुल्क सहायता। इस संबंध में सचिव जिला विधिक प्राधिकरण मीनाक्षी सिन्हा ने इस ऐप के बारे में जानकारी दी है।


इस बाबत उन्होंने बताया कि इस ऐप को निःशुल्क डाउनलोड कर कानूनी सहायता का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। न्याय बंधु ऐप पूरे देश में हिंदी, अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर में बच्चों व महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर के हेल्पलाइन नंबर 181, 011- 431255 अथवा 3734 005 860 पर निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। पूरा विवरण यह रहा :-