क्रिएटिव वेलफेयर सोसायटी लोगों को उपलब्ध करा रहा भोजन और मास्क

रिपोर्ट : अजय यादव


**  क्रिएटिव वेलफेयर सोसाइटी लॉक डाउन की शुरुआत से ही कर रहा लोगों में भोजन मास्क सेनेटरी नैपकिन का वितरण 



लखनऊ। राजधानी में क्रिएटिव वेलफेयर सोसाइटी लगातार पिछले 45 दिनों से रोज गुलजार नगर बस्ती में भोजन,मास्क,सेनेटरी नैपकिन वितरण का कार्यक्रम करा रही है। लोग इस अभियान को लगातार चलाने के लिए कह रहे हैं। संस्था के पदाधिकारी व अध्यक्ष श्रद्धा बाजपेई का ये सभी बस्ती के लोग बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। संस्था अपनी ओर से सारी धनराशि खर्च कर लोगों की मदद करती आ रही है।


इस संकट की घड़ी यानि की लॉकडाउन में आम जनमानस का जीवन टूट चुका है जहाँ मजदूर पलायन कर रहे हैं तो उनके लिए भोजन की सड़को पर क्रिएटिव वेलफेयर सोसाइटी मदद भी कर रही हैं। श्रद्धा बाजपेई  लोगो के लिए एक मिशाल बन कर सामने आई है और सबसे लॉकडाउन का पालन करने की सलाह भी देती हैं।



संस्था को किसी भी प्रकार से समर्थ लोगों की मदद नहीं मिल रही है। संस्था की अध्यक्ष श्रद्धा बाजपेई ने लोगो से एक अपील भी करते हुए बताया कि संस्था की मदद करे ताकि जब तक लॉकडाउन है, हम लोग सभी की मदद कर सके और लोगो मे जरूरत की खाद सामग्री बांटते रहे। जहां एक ओर इस समय सभी समाज सेवी और संस्थाओं ने सभी की मदद की उसी में एक अनोखा काम करती ये संस्था जिसमे महिलाओं की समस्यों का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें सेनेटरी नैपकिन भी उपलब्ध कराई।